Add To Cart My Cart | Member Panel | Login | Sitemap
               
Today’s FORECAST
Moonsign Numerology
Sunsign Tarot
Premium Reports
Astrology Vastu Muhurta
What`s Going in your Mind
Manglik
Feb
04
Is your day auspicious
TODAY
Sadhe Saati
Know your
Daily Panchang Moon Sign
Ascendant Birth Star
Free Services
Vedic Birth Chart
Lucky Day
Lucky color
 
 
Know your Moon Sign

Aries Forecast 2012

मेष
वर्ष के प्रारंभ में ग्रह स्थिति बहुत अच्छी चल रही है और छ: ग्रह राशि से केन्द्र-त्रिकोण में हैं। राशि पर से भ्रमण करते हुए बृहस्पति गजकेसरी योग जैसा फल देने की स्थिति में हैं और यह भाग्योदय का समय है। आपकी गुप्त इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके कार्यकौशल में वृद्धि होगी तथा आप नित नए प्रयोग करेंगे।
प्रथम त्रैमास में वैवाहिक जीवन के सुख बढ़ेंगे और अविवाहित लोग प्रेम संबंधों की पुष्टि होगी या नए संबंध विकसित होंगे। विवाह संबंधों के लिए जो मामले अटके हुए थे उनमें बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। जनवरी मास के उत्तराद्र्ध के बाद आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। आप नई योजनाओं को अमल में लायेंगे। नए कौशल का प्रयोग करेंगे और अपने से नए लोगों को जोड़ेंगे। इस समय प्रेम संबंध में लापरवाही नहीं बरतें और भावनाओं से काम न लें। प्रथम त्रैमास में फरवरी अत्यंत महत्वपूर्ण है जब शनि और मंगल दोनों ही वक्री रहेंगे और परिणामों में तीव्रता आ जाएगी। संतान संबंधी पीड़ा रहेगी तो पद संबंधी समस्याएं भी रहेंगी। मार्च का महीना यथावत रहेगा और मार्च के पूर्वाद्र्ध में कुछ अच्छे भुगतान हाथ में आ सकते हैं। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में बहुत अधिक तीव्रता लाने की जरूरत है क्योंकि काम बढ़ रहा है और नियंत्रण हो नहीं पा रहा है। हाँ, भाग्य के अवसर जरूर मौजूद रहेंगे।
द्वितीय त्रैमास परिवर्तनकारी है, शनि, मंगल यथावत चलेंगे परंतु बृहस्पति अच्छे नवांशों में होने के कारण परिणाम और भी अच्छे जाएंगे। इस समय कार्यालय या व्यवसाय में विरोध बढ़ेगा। भागीदारी के मामलों में समस्याएं आएंगी परंतु बृहस्पति देव की कृपा से समस्याएं नियंत्रण में ही रहेगी। मंगल और शनि दोनों पर ही बृहस्पति की दृष्टि होने से सारे सूत्र आपके हाथ में ही रहेंगे और आप चल रहे वातावरण और घटनाक्रम को एक निर्णायक मोड़ देने में सफल हो जाएंगे। अप्रैल का उत्तराद्र्ध जहां बहुत खर्चे कराने वाला है, वहीं मई का प्रथम भाग आपके साधनों में वृद्धि करने वाला है। मई के महीने में व्यावसायिक तनाव बढ़ेगा, घर में भी तनाव रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर कोई ना कोई समस्या चलती रहेगी। महीने के उत्तराद्र्ध में घर और कुटुंब के मामले व पुरानी संपत्तियां और उलझे हुए मामलों को लेकर बहसबाजी चलती रहेगी। इस समय विशेष कानूनी समस्याएं हो जाने की संभावना है क्योंकि शनिदेव महीने के उत्तराद्र्ध में तुला से कन्या राशि में आ चुके होंगे और इसी समय शनि के साथ-साथ शुक्र भी वक्री हैं। घात-प्रतिघात षडय़ंत्र और प्रपंच इस समय देखने को मिलेगा। कुटुंब के मामले और विवाद पराकाष्ठा पर होंगे। बृहस्पति इसी मास मेष से वृषभ में आ जाएंगे परंतु परिस्थितियां उनके नियंत्रण से बाहर होंगी। जून का महीना यद्यपि अच्छा जाएगा और आपके शत्रु नुकसान उठाएंगे परंतु आप बेहद तनाव में रहेंगे परंतु ठीक इसी समय आपकी प्रतिभा कोई रंग लाएगी और आपके पिता, बुजुर्ग व्यक्ति या गुरु की विशेष कृपा भी रहेगी।
वर्ष के तृतीय त्रैमास में घटनाक्रम में कुछ निर्बलता आएगी और जुलाई के उत्तराद्र्ध में कुछ विवाद शांत होने लगेंगे। इस समय भूमि संबंधी मामले या ऋण के लेन-देन संबंधी बातें प्रधान रहेंगी और समस्याएं धीरे-धीरे व किसी की मदद से ही तय होंगी। अगस्त के महीने में जब शनि और मंगल राशि से सप्तम में आ जाएंगे, उत्तराद्र्ध अत्यंत सावधानीपूर्वक चलने का है। प्रेम संबंध में एक तरफ पर्याप्त ऊर्जा रहेगी तो दूसरी तरफ आप कुछ खास करने के लिए आतुर रहेंगे। विद्याओं, कलाओं और सामाजिक गतिविधियों के लिए यह महीना श्रेष्ठ जाने वाला है। यह भाग्यशाली समय है और कदाचित् आपकी यश-प्रशंसा चहुंओर बढऩे का भी समय है। बहिन-भाइयों के लिए यह समय शानदार है। उनमें कुछ से आपके रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। सितम्बर में भूमि-भवन व वाहन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी।
वर्ष के अंतिम त्रैमास में बृहस्पति वक्री होकर आपके भाग्य और घटनाक्रम को बहुत प्रभावित करेंगे। इस समय अच्छी और बुरी दोनों बातें आएंगी। वैवाहिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा परंतु प्रेम संबंध यदि हैं तो गर्मी रहेगी। अंतिम सप्ताह क्रोध बहुत अधिक रहेगा जिसके कारण नीचा देखना पड़ेगा। नवंबर का महीना आर्थिक दृष्टि से ठीक जा सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा, रिश्तों में गर्मी रहेगी परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। वर्ष का अंतिम महीना आर्थिक दृष्टि से ऊंच-नीच वाला रहेगा और आप बहुत दबाव में रहेंगे। गुरु या पिता से आशीर्वाद के लिए दिसंबर का उत्तराद्र्ध सर्वश्रेष्ठ है।


Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scropio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
 
 

 
More from Astroblessings
 
Need Help? -- Call +91 141 3242140
Have questions that need answers? Call and talk with our experts about your astrological chart and get accurate, insightful and objective advise.
Email us for more information.
 
Reap the rewards of your Time Planner For a limited time, astroblessings is offering 1-on-1 telephone sessions with one of our experienced astrologers who will teach you how to make the most of your Time Planner.

Jewellery
Shaadi Rings
you and your engagement ring together wait for the Big Day to get complete.
Click Here
Vastu,Vastu Shastra,Vastu purush,Vishwakarma,Vastu Vidya,Vastu Consultant,Vastu Compass,Vastu Professional,Home Vastu,Office Vastu,Factory Vastu, Regular Courses, Correspondence Courses, Distance Learning Courses
Jyotish Praveen
Duration : 6 months
Fee : Rs. 8,000/- or 200 $
learn more...
pixelmultitoons