होम : लेख :: यदि आपने देखा है ये स्वप्न तो समझ ले आने वाली है शारीरिक पीड़ा।
यदि आपने देखा है ये स्वप्न तो समझ ले आने वाली है शारीरिक पीड़ा।

यदि रात्रि के प्रथम प्रहर में स्वप्न देखा जाए तो उसका फल 10 वर्ष में प्राप्त होता है। यदि द्वितीय प्रहर में स्वप्न देखा जाए तो उसका फल 5 वर्ष में, तृतीय प्रहर के स्वप्न का फल 5 दिन में व चतुर्थ प्रहर के स्वप्न का फल 10 दिन में प्राप्त होता है। यह निर्णय आयु संबंध स्वप्नों के बारे में किया जाना चाहिए। परन्तु यदि आयु को छोड़कर अन्य विषयों का स्वप्न हो तो फल प्राप्ति की अवधि थोड़ा भिन्न हो जाती है। प्रथम प्रहर के स्वप्नों का फल 12 महीने में, द्वितीय का छह महीने में, तृतीय प्रहर के स्वप्न का फल तीन महीने में और चतुर्थ प्रहर के स्वप्न का फल एक महीने में प्राप्त होता है।
- स्वप्न में यदि हाथ टूटा हुआ दिखे तो चार महीने में मृत्यु।
- यदि पैर टूट जाए या कट जाए तो तीन महीने में मृत्यु।
- घुटने टूट जाएं तो एक वर्ष में मृत्यु होती है।
- यदि स्वप्न में पूरी जांघ टूट जाए तो 2 वर्ष में मृत्यु।
- कंधा भंग हो जाए तो एक महीने में मृत्यु।
- उदर भंग हो जाए तो 15 दिन में मृत्यु होती है।
- स्वप्न में यदि राजा के छत्र का भंग दिखे तो राज परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है। आजकल के संदर्भ में इसका असर मंत्रिपरिषद पर आएगा।
- यदि व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको वायु में विलीन होते देखें या गिद्ध और कौओं के द्वारा अपने को नोंचते हुए देखें या चर्बी का वमन करे तो मृत्यु 2 महीने में होती है।
- स्वप्न में घृत और तेल से स्नान किया हुआ व्यक्ति भैंसे, ऊंट या गधे पर सवार हो और दक्षिण की ओज जाता दिखे तो एक महीने में मृत्यु हो जाती है।
- रात्रिकालीन स्वप्न में सूर्य, चन्द्र आदि ग्रहों का विनाश दिखाई दे तो डेढ़ महीने में मृत्यु सम्भावित है।
- पं. श्रीराम शर्मा
16/06/2018