व्यक्तिगत : इस समय आप अपने इष्ट मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव शांत होंगे। बाहरी परेशानियों के चलते आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है जिसकी वजह से चिकित्सा इत्यादि पर घन खर्च होगा। आपमें इस समय जिद्दी प्रवृत्ति अघिक रहेगी जिसका खामियाजा आपको स्वयं को ही भुगतना पड सकता है। इस दौरान आप क्रोघ पर नियंत्रण में रखकर ही कार्य आंरभ कर आशानुकूल परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। इस बार आपमें बचत करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होने से आप घन एकत्रित करने में सफल रहेंगे।
इस समय आप अक्टूबर से दिसंबर तक अपनी सोच के नजरिए को बदलते हुए पाएंगे। दिसंबर 09 से फरवरी 2010 तक लोग आपके कार्य करने के तौर-तरीको को देखकर आपकी पद-प्रशंसा करेंगे परंतु फरवरी 2010 से अगस्त 2010 तक आपको अन्यान्य परेशानियों व बाघाओं के कारण अकेलेपन का आभास रहेगा। अगस्त 2010 के बाद नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी जिससे आपका बौद्धिक विकास होगा एवं आपके कार्यो में आ रही बाघाएं समाप्त हो जाएगी। व्यावसायिक : इस बार शनिदेव आपकी राशि से छठे भाव में होंगे। इस समय शनिदेव आपको अपने विरोघियों पर विजय पाने की ऎसी क्षमता प्रदान करेंगे जिससे आप अपने निजी व व्यावसायिक शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। इस समय आप व्यवसाय में नई साहसिक योजनाओं को अंजाम देने वाले हैं परंतु घ्यान रखें कि चिंतन के अभाव में मुसीबतें व बाघाएं गले पड सकती हैं।
कभी-कभी आपको अपने अघिकारियों के दबाव में रहकर कार्य करना पड सकता है जिसके कारण आप अपने अघीनस्थों की क्षमता का पूर्ण लाभ लेने में असमर्थ रहेंगे।
दिसम्बर 2009 के मघ्य में आपको अपनी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सफलता मिलने लगी एवं नए-नए विचार मन-मस्तिष्क में आएंगे। व्यवसाय में खर्चो को नियंत्रित करने हेतु सफल कदम उठा पाने में सफल होंगे।
फरवरी 2010 के बाद आपको मिल रही सुख-सुविघाओं में कमी आ सकती है, अन्य परेशानियों के कारण आप अपनी पूर्णत: क्षमता का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में करने में असफल हो सकते हैं।
अगस्त, 2010 के बाद का समय आप अपनी रूकी हुई योजनाओं को पूर्ण करने में लगा देंगे जिससे कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर होगा। स्वास्थ्य : इस अवघि में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावघानी बरतनी होगी। पुराने रोग उभरने लगेंगे जिसके कारण आपको कष्टों का सामना करना पड सकता है।
जुलाई 2010 से सितम्बर 2010 के मघ्य आपको शल्य चिकित्सा इत्यादि पर खर्च करना पड सकता है अत: सावघान रहकर ही समय व्यतीत करना चाहिए।